खरगोन। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन के निर्देषानुसार जनपद पंचायत कसरावद में एलिम्कों उज्जैन द्वारा भारत सरकार की एडिप योजनांन्तर्गत कृत्रिम अंग /सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया। उक्त शिविर में 138 हितग्राहियों का पंजीयन एवं 95 हितग्राहियों का चिन्हांकन हुआ। एवं एलिम्कों के डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत हितग्राहियों का सहायक उपकरण वितरण के लिये चयन हुआ। शिविर में एलिम्कों के विशेषज्ञ डॅा. सक्षम (पी - ओं), डॉ. दिलीप वर्मा, (कार्डियोलाजिस्ट), डॉ. शैलेन्द्रसिंह राणा (फिजियोलाजिस्ट) उपस्थित हुये।
सत्येन्द्र बेर्वा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसरावद, डॉ. रीमा अंसारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कसरावद, देवराम कुषवाह सामाजिक न्याय विभाग खरगोन, राजेष बागदरे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, लक्ष्मण पटेल जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिध, कमलकिषोर चौबें खण्ड पंचायत अधिकारी, विजय चौहान समग्र अधिकारी जनपद पंचायत कसरावद शाबीर खान नगर परीषद कसरावद एवं स्टॉफ उपस्थित थें।