शाजापुर। ग्राम खोकराकलॉ किसान अपनी सोयाबीन कि फसल उपार्जन केंद्र पर लेकर जा रहा है तो उसमें कोई ना कोई कमी निकाल कर उसकी फसल खरीदी से मना कर दिया जाता हैं ऐसा ही मामला कालापीपल विधानसभा के ग्राम खोकराकलाँ में बालाजी वेयर हाउस उपार्जन केंद्र पर सामने आया किसान कि सोयाबीन की तुलाई नहीं होने पर किस नाराज कृषक दिनेश पिता कनीराम ग्राम भेसायागढ़ कृषक राम सिंह पिता तुलसीराम ग्राम आगखेड़ी ने जानकारी देते हुए बताया हमारी सोयाबीन की फसल को लेकर हम लोग खोकराकलाँ उपार्जन केंद्र पहुंचे जहां पर सर्वेयर के द्वारा हमारी सोयाबीन कि फसल को खरीदने से मना कर दिया गयावहीं कृषक दिनेश ने बताया सर्वेयर के द्वारा कहा गया की सोयाबीन में मिट्टी है इसके कारण नहीं खरीद सकते इस विषय में सर्वेयर सचिन रघुवंशी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि कृषक जो सोयाबीन लेकर आए हैं उनकी सोयाबीन पर मिट्टी चिपकी हुई है इसके कारण हमने सोयाबीन नहीं खरीदी अगर हमें आगे से अधिकारी का आदेश मिलता है तो हम खरीदी करेंगे।