BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 11:41 am
KHABAR : जिले में 21 वीं पशु संगणना का कार्य प्रारम्भ, पालतु पशुओं की होगी गणना, 4 माह में तीनों विकासखंडों में पूर्ण किया जाएगा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाए नीमच ने बताया कि जिले में 21 वीं पशु संगणना 2024 का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। पशु संगणना का यह कार्यभारत सरकार का राष्ट्रीय कार्यकम है। यह कार्य प्रत्येक पांच वर्ष में किया जाता है। जिले में 21वीं पशु संगणना का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में 48 प्रगणकों एवं शहरी क्षेत्रों में 17 प्रगणकों तथा 7 सुपरवाईजरों द्वारा किया जा रहा हैं। नीमच जिले के तीनो विकासखण्डों में पशुगणना का कार्य 4 माह में पूर्ण किया जावेगा।

पशु गणना का कार्य ऑनलाईन एप्‍प के माध्यम से किया जा रहा हैं। पशु गणना में सभी 16 प्रकार के पालतु पशुओं की गणना घर-घर जाकर की जाएगी, जिसमें एप्‍प पर पशु के प्रकार को दर्ज करने के लिए विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्‍त की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र अन्तर्गत पाई जाने वाली सभी प्रकार के पशुओं की नस्लों की जानकारी भी ली जाएगी। पशु चिकित्‍सा विभाग द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की है, कि वे अपने पशुओं की सही-सही जानकारी विस्तार से विभागीय अमले को अवगत कराएं, जिससे कि भविष्य में शासन द्वारा पशुपालन विकास की योजनाओं को मुर्तरूप दिया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE