BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 11:58 am
KHABAR : नाली के पानी को लेकर पड़ोसी आपस में भिड़े, एक पक्ष ने की दूसरे पक्ष के मां-बेटे की पिटाई, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाली का पानी निकालने को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मां बेटे के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी मां बेटे की शिकायत और वीडियो के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिए।


दरअसल, ग्वालियर के उटिला थाना क्षेत्र के सौंसा गांव में रहने वाली रचना वाल्मिक अपने बेटे विशाल बाल्मिक के साथ थाने आ कर शिकायत कर बताया कि, जब वह अपने घर के बाहर नाली का पानी निकाल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले अब्दुल खान और उसका बेटे तोहिल खान वहां आ गए और विवाद करने लगे। विवाद होता देख रचना का बेटा विशाल भी वहां आया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया तो अब्दुल और उसके बेटे तोहिल खान ने विशाल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।


जब रचना ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की तो रचना के साथ भी दोनों ने मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना का वीडियो गांव के रहने वाले किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बना लिया। वहीं पुलिस ने रचना की शिकायत और वीडियो के आधार पर अब्दुल सलाम और उसके बेटे तोहिल खान के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE