BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 12:03 pm
KHABAR : फाइल तो जनता ने निपटा दी है, पूर्व मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पर बोला हमला, कहा- अब इन बातों का कोई अर्थ नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह के बयान पर हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि फाइल तो जनता ने निपटा दी है। अब इन बातों का कोई अर्थ नहीं है। व्यवहारिक बातें करतो तो जनता को समझ आएगा कौन पद लेकर घर बैठता है या पद देने वालों को ही घर बैठा दिया जाता है।


दरअसल, आज शुक्रवार को कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इस मीटिंग में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सहसचिव शामिल होंगे। बैठक में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और सहसचिव की जिम्मेदारी तय होगी। उपाध्यक्ष को संभाग और सचिवों को जिले की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। साथ ही संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा होगी।


कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले- सभी के कामों की फाइल होगी तैयार
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने बैठक शुरू होने से पहले कहा कि पदल लेकर अब कोई पदाधिकारी घर नहीं बैठ पाएगा। सभी पदाधिकारियों को काम बांटे जाएंगे। सभी के कामों की फाइल तैयार होगी। हर 6 महीने में पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा होगी।


पूर्व मंत्री ने बोला हमला, कहा- अब इन बातों का कोई अर्थ नहीं
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के इस बयान पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने हमला बोला हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने आपकी फाइल तैयार कर दी है। अब इन बातों का कोई अर्थ नहीं है। व्यवहारिक बातें करो तो जनता को समझ आएगा कौन पद लेकर घर बैठता है या पद देने वालों को ही घर बैठा दिया जाता है। कांग्रेस में यही अनिश्चितता है। यह बात कहना हास्यास्पद है। अब जनता इन बातों पर हंसती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE