भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘हिंदू एकता यात्रा’ शुरू होते ही सियासत के साथ साथ धमकी भी मिलने लगी है। अब राजधानी भोपाल से धमकी देने वाले मौलाना अब्दुल रिजवी के खिलाफ एफआईआर की मांग उठी है। थ्प्त् दर्ज करने को लेकर संस्कृति बचाओ मंच ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।
संस्कृति बचाओ मंच का आरोप है कि- पंडित धीरेंद्र शास्त्री को धमकी दी गई है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी ने धमकी दी है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर बयान जारी कर धमकी दी है। यात्रा में दंगा फसाद होने की धमकी दी है। संस्कृति बचाओ मंच संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र सौंपकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि- हो सकता है कि अंदेशा जताकर सुनियोजित कोई तैयारी हो, इसलिए आपराधिक प्रकरण की मांग की गई है।