BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 4:30 pm
KHABAR : राजस्‍व महाअभियान के तहत गांवों में विशेष शिविर का आयोजन, खसरा ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का किया कार्य, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे राजस्‍व महाअभियान के तहत गांव-गांव में विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में राजस्‍व अमले द्वारा डोर-टू-डोर खसरा, ई-केवायसी का कार्य भी किया जा रहा है। शुक्रवार को राजस्‍व अमले द्वारा ग्राम खेतपालिया एवं अचलपुरा का भ्रमण कर, खसरा ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य किया गया।

एसडीएम मनासा पवन बारिया ने ग्राम महागढ़ में राजस्‍व महाअ‍भियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। मनासा क्षेत्र के बालागंज, फोफलिया, राजपुरा में भी शुक्रवार को विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किये गये।

एसडीएम डॉ. ममता खेड़े के नेतृत्‍व में ग्राम चीताखेड़ा में विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों को राजस्‍व महाअभियान की जानकारी देकर, खसरा, ई-केवायसी, फार्मर रजिस्‍ट्री से संबंधित कार्य राजस्‍व अमले द्वारा शिविर में किया गया। साथ ही बघाना में भी राजस्‍व शिविर आयोजित कर राजस्‍व अमले द्वारा खसरा, ई केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य किया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE