मंदसौर। 68 वीं राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता ( 17 वर्ष) बालक/बालिका के खेल का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उमावि के खेल मैदान में प्रथम दिन का आयोजित हुआ। प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय किया गया। प्रथम दिवस में बालक वर्ग मैच में इंदौर संभाग वर्सेस सागर संभाग में 3-0 से इंदौर विजेता रहे। भोपाल संभाग वर्सेस ग्वालियर संभाग में 10-1 से भोपाल विजेता रहे, उज्जैन वर्सेस जनजाति कार्य विभाग 10-2 से उज्जैन विजेता रहे, रीवा वर्सेस जबलपुर 6-5 से रीवा विजेता रहे, सागर वर्सेस नर्मदापुरम संभाग में 7-0 से सागर संभाग विजेता रहे तथा बालिका वर्ग में रीवा वर्सेस जबलपुर संभाग में 14-5 से रीवा संभाग विजेता रहे, सागर वर्सेस भोपाल संभाग में 11-2 से सागर संभाग विजेता रहे, उज्जैन संभाग वर्सेस जनजाति कार्य विभाग 6-0 से उज्जैन विजेता रहे, इंदौर संभाग वर्सेस ग्वालियर संभाग 7-6 से इंदौर संभाग विजेता रहे, जनजाति वर्सेस नर्मदा पुरम में 10-2 से जनजाति विभाग विजेता रहे।