BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 5:25 pm
KHABAR : हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा उज्जैन का दूल्हा, बेटे ने पूछा था- पापा शादी में क्या अलग करोगे; पिता ने खर्च कर दिए 11 लाख, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। इलेक्ट्रिक बाइंडिंग का कार्य करने वाले का बेटा हेलिकॉप्टर में बैठकर दुल्हन लेने महिदपुर पहुंचा। हेलिकॉप्टर देखने के लिए ग्रामीणों का मजमा लग गया। गांववाले इस अनोखी शादी में शामिल हुए तो सबकी निगाहें हेलिकॉप्टर पर रही। बारात ले जाने के लिए दूल्हे के पिता 11 लाख रुपए खर्च कर दिए। करीब एक माह तक अलग-अलग विभागों से परमिशन भी ली।


उज्जैन से शाम 4 बजे हेलिकॉप्टर से दूल्हा, उसके माता-पिता, बहन-जीजाजी महिदपुर के लिए रवाना हुए। बाकी बारातियों के लिए दो बस और 50 कारों की व्यवस्था की गई।


उज्जैन के जगदीश माली श्रीराम मोटर बाइंडिंग, होटल अपना और तड़का बार के संचालक हैं। वे सांवरा खेड़ी में रहते हैं। उनके छोटे बेटे ऋतिक माली का विवाह महिदपुर के पास भीमखेड़ा में रहने वाले तेजुलाल की बेटी आशा गुंदिया से हुआ।


​जगदीश माली ने बताया- छोटे बेटे की शादी में बेटे की इच्छा थी कि कुछ अलग करना है। इसलिए हमने हेलिकॉप्टर से बारात ले जाने का सोचा। सबसे पहले दताना हवाई पट्टी पर संपर्क किया उन्होंने दिल्ली का एक नंबर दिया। वहां से अहमदाबाद की एक इवेंट कंपनी एरोट्रान्स का नंबर मिलने के बाद उनसे बात की। अब अहमदाबाद से आया हेलिकॉप्टर शाम चार बजे दूल्हे को लेकर उड़ा और फिर करीब 15 मिनट में महिदपुर में लड़की वालों के यहां पहुंचा है।


जगदीश माली ने बताया कि बड़े बेटे की शादी में भी सोचा था, लेकिन उस समय व्यवस्था नहीं हो पाई थी। अब छोटे बेटे की शादी का समय आया तो बेटे ने पूछा कि क्या अलग करोगे पापा? इसके बाद हमने घर सभी को बैठकर निर्णय लिया कि ऋतिक की बारात हेलिकॉप्टर से ले जाएंगे।


हमने पुलिस विभाग जिला प्रशासन, फायर, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य परमिशन ली। उज्जैन में सांवरा खेड़ी और महिदपुर में दो हेलिपेड बनवाए। इन सबमें करीब 3 लाख रुपए से अधिक का खर्च हो गया। साथ ही हेलिकॉप्टर की सेवा देना वाली कंपनी को 8 लाख 79 हजार रुपए पेमेंट किया है।महिदपुर में हेलिकॉप्टर से बारात पहुंची तो लड़की के घर पास बने हेलिपेड पर भीड़ लग गई। यहां से दूल्हे के लिए कार की व्यवस्था की गई थी। महिदपुर के भीमखेड़ा में भी एक हेलिपेड बनाया गया है।


यहां भी एक चार का गार्ड, एम्बुलेंस और दमकल की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार शाम को बारात पहुंची तो गांववालों ने मिलकर बारातियों का स्वागत किया। हाथी-घोड़े, चार बैंड, 50 कार से प्रोशेसन निकाला गया। शनिवार को सुबह 8 बजे बारात विदा होगी। शनिवार सुबह उज्जैन के सावराखेड़ी में हेलिकॉप्टर दुल्हन को लेकर उज्जैन पहुंचेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE