BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 5:37 pm
KHABAR : किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कृषि केंद्र संचालक पर एफआईआर, तय दाम से ज्यादा दरों पर बेची जा रही थी खाद, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत से किसान परेशान है। इसी बीच जबलपुर में एक बार फिर किसानों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसके बाद कृषि केंद्र के संचालक आजाद पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


दरअसल, ग्रेट इंडिया कृषि केंद्र द्वारा किसानों को तय दाम से ज्यादा दरों पर खाद बेची जा रही थी। यह मामला तब प्रकाश में आया जब कृषि विभाग ने केंद्र पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान यूरिया और डीएपी के स्टॉक में अनियमितताएं पाई गईं। साथ ही रिकॉर्ड और बिक्री प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियां दर्ज की गईं। कृषि विभाग ने पाया कि किसानों को बाजार मूल्य से अधिक दरों पर खाद बेचकर उनके साथ शोषण किया जा रहा था।


इस संबंध में विभाग ने ग्रेट इंडिया कृषि केंद्र के खिलाफ गोसलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कृषि केंद्र संचालक आजाद पटेल ने जानबूझकर कालाबाजारी की और नियमानुसार किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं करवाई। गोसलपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संचालक आजाद पटेल की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, कृषि विभाग ने संबंधित केंद्र पर खाद बेचने पर रोक लगा दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE