BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 22, 2024, 5:59 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन, विदिशा में छात्र छात्राओं ने मतदान करने के लिए किया प्रेरित, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। जिला प्रशासन की ओर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत आज मतदाता जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया।


छात्राओं ने बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां मतदाता मतदान की प्रक्रिया से अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।


उपजिला निर्वाचन अधिकारी मोहिनी शर्मा ने बताया कि सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आयोजित किया गया है। मतदान सबसे बड़ा दान होता है। इसलिए सभी मतदाता को मतदान करना चाहिए।


बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं नाम
बताया गया कि जिनकी आयु 18 साल की हो जा रही हो, वे अपने बीएलओ से मिलकर फार्म-06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिनके नाम या पते में कोई गलती है, या उनके परिवार में कोई मृतक है तो वे भी बीएलओ से मिलकर उसको ठीक करा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE