रतलाम। सूक्ष्म, लघु व माध्यम व कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा जिला स्तरीय रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 04 दिसम्बर को शासकीय आई.टी.आई सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है जिसमें 10 से 12 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जावेगी एवम् संबधित विभागों द्वारा अलग-अलग स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, आफिस असिस्टेंट, एच.आर. मैनेजर, सुपरवाईजर, एजेन्ट, सिक्योरिटी गार्ड, अकाउंटेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड असिस्टेंट, कस्टमर रिलेशनशीप आफिसर, सर्वेयर, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी। शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण से स्नातकोत्तर, आयु 18 से 45 वर्ष तक। इच्छुक आवेदक 04 दिसम्बर को समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड रतलाम, में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति एवम बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें।