अशोकनगर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के निर्देश में नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष नीतू नरेश ग्वाल उपाध्यक्ष श्वेता मनीष मोदी नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में नगर परिषद के नगर भवन स्थित सिद्धेश्वर बगीचा में किया गया जिसमें निकाह योजना अंतर्गत 10 वैवाहिक जोड़े शामिल हुए निकाह सम्मेलन में अनुविभागीय अधिकारी आर बी सिंडोस्कर ने शासन के द्वारा निर्धारित कन्याओं के लिए 49 हजार रुपए की राशि के चौक वितरण किए गए। शहर क़ाज़ी शकील उद्दीन काजी,एवं नायब काजी अब्दुल रहीम द्वारा सभी जोड़ों के निकाह कराए गए। अंजुमन इस्लाम कमेटी के सदर इंसाफ अहमद कुरेशी नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष मोदी पार्षद कैलाश विश्वकर्मा रंजीत सिंह राजपूत अंसार डायर जाकिर खान जमीदार अय्यूब खान जमीदार धन्नालाल अहिरवार हुसैन मोहम्मद जमीदार आदि जनप्रतिनिधिगण निकाह योजना सम्मेलन में उपस्थित रहे युवा सम्मेलन के कार्यक्रम के उपरांत नगर परिषद उपयंत्री कुलदीप सिंह नरवरिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।