शाजापुर। एक शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी में एक घटना घटी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना बस स्टेंड से जिले में ही जा रही बारात में फाटके फोड़ने के दौरान हुई।
घटना में एक बाराती और एक बेंड कर्मचारी सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायल के साथी संतोष ने बताया कि हम शदियो में बेंड बाजा बजाते है आज भी हम इस शादी में बेंड बाजा रहे थे इस दौरान जुलूस में आतिशबाजी से बेंड कर्मचारी महेश जो भिलवाड़िया निवासी घायल है एवं एक आतिशबाजी करने वाला व्यक्ति भी घायल है।
घटना पर शहर के नागरिकों ने भी चिंता व्यक्त की है और आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि शादी समारोहों में आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा के उपायों का पालन करना चाहिए और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।