BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 10:42 am
BIG NEWS : एमपी में कड़ाके की ठंड, राजधानी में टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड, 7 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा तापमान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार लद्दाख और कश्मीर में रही बर्फबारी का असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी में सीजन की सबसे सर्द रात रही। जिसने नवंबर महीने के 10 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।


प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 15 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में नवंबर महीने का 10 सालों का रिकार्ड टूट गया। भोपाल में अभी का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।


वहीं मौसम विभाग के अनुसार, रविवार तक हवाओं का रुख बदल सकता है। वहीं अनूपपुर में तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस पास रहा। पचमढ़ी की बात करें तो शुक्रवार को भी यहां रात का तापमान सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त मंडला में 8.1 डिग्री, उमरिया व राजगढ़ में 9 डिग्री, भोपाल में 9.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री दर्ज हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE