नीमच। जिला नीमच बांछड़ा समुदाय के गांव सगरग्राम में जन शौर्य संस्था नीमच एवं जिला प्रशासन नीमच के संयुक्त तत्वाधान में बाछड़ा समुदाय की महिलाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आयोजित जागरुकता कार्यक्रम हमारी पहल बार- बार शासन की योजनाएं आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव में चोपाल पर बांछड़ा समुदाय की महिलाओं के बीच रूबरू होकर को जनपद पंचायत कार्यपालिका अधिकारी आरके पालनपूरे जी कहा है कि देखो जन शौर्य संस्था के माध्यम से आपके समुदाय में लोग शासन की योजनाओं के आपके द्वार तक लाने का प्रयास कर रहे है बस आपको योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आना होगाऔर आपको आपनी रुचि वाला वो रोजगार करना हैं जिसमे आपको पैसा भी मिले और सम्मान भी मिले जिससे आपके समाज में आपकी पहचान बनेगी ओर नई पीढ़ी आपसे सीखेगी।
शासन ऐसी बहुत सारी योजनाएं है जिसमे ऐसे छोटे छोटे उधोग चालू करने है जिसमे आपको रोजगार के लिए अनुदान मिलेगा और उसमे आपको सब्सिडी भी मिलेगी आपको कोन सा रोजगार करना है। उस उद्योग को चलाने के लिए आपको सोचना है उसे करना है उसके परिणाम इतने अच्छे होगे जिससे आपके जीवन में नया बदलाव आएगा और ये गन्दी कुरीति को में जो दलाल आपको भेजने में प्रेरित करते है वो खुद आपसे दूर भागेंगे और ये कुरीति अपने आप समाप्त हो जाएगी जिसमे संस्था के अध्यक्ष आकाश चौहान ने कहा है हम एसएचजी ग्रुप के माध्यम से वो 100 महिला ओ नीव तैयार कर रहे है जो उनकी खुद की कंपनी होगी और वो सभी उसके मालिक जिसके माध्यम से हम ऐसा उधोग तेयार करने का प्लान कर सकते है जिससे हम समाज में कई लोगो को रोजगार दे सकते है जिससे देहव्यपार पर अंकुश तो लगेगा ही वो समाज की नई पीढ़ी आपसे प्रेरणा लेगे कार्यक्रम में एनआरएलएएम के जिला अधिकारी शंभू सिंह महिडा ब्लाक अधिकारी राजेंद्र राठौड़ ग्राम पंचायत चलदू के सरपंच महेंद्र सिंह शक्तावत जन शौर्य संस्था के प्रोग्राम कोर्डिनेटर दीपिका मालवीय जिल समन्वयक श्याम मालवीय, फिल्ड कोर्डिनेटर अविनाश चौहान, रमेश चंद्रावत उपस्थित थे।