नीमच। पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों एवं लंबित अपराधों के निराकरण को लेकर दिनांक 22.11.2024 को पुलिस नियंत्रण कक्ष पर समीक्षा बैठक ली। एसपी ने जायसवाल ने सीएम हेल्पलाईन के तहत प्राप्त शिकायतों, लंबित सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु दिनांक 22.11.2024 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की ली समीक्षा बैठक।
समीक्षा बैठक के दौरान एसपी जायसवाल द्वारा सीएम हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने हेतु प्रति शुक्रवार प्रत्येक अनुभाग में शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन करने, समीक्षा बैठक में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लंबित अपराधों, चालान, मर्ग के शीघ्र निराकरण करने, संपत्ति संबंधी अपराधों में पतारसी व बरामदगी के विस्तृत निर्देश दिये गये, जिसमें नकबजनी वाहनचोरी, मंदिर चोरी के ऐसे अपराध जिनमें अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है उनमें अज्ञात आरोपियों का शीघ्र पता लगाया जाकर उनकी गिरफ्तारी करना, लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ की जाकर अधिक से अधिक वारंट तामिली के निर्देश दिये गये।
महिला संबंधी आदतन अपराधियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं उनके अपराध की प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही करना, गंभीर अपराधों एवं पुलिस विवेचना में लंबित अपराध जिनमें आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है उनमें आरोपियों की शीघ्र गिर. करना सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच अभिषेक रजंन (भापुसे), अअपु मनासा विमलेश उईके, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शिकायत शाखा, स्टेनो, रीडर शाखा, सायबर सेल के प्रभारी उपस्थित रहें।