ग्वालियर। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं। पहले राउंड में पीछे चलने के बाद मंत्री और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत मतगणना के 8वे दौर में आगे चल रहे हैं। परिणाम से पहले वह भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने जीत का दावा किया।
रामनिवास रावत श्योपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज मतगणना स्थल पहुंचने से पहले किले स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान की पूजा की। इसके बाद लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास को वोट दिया है। 6 बार लगातार जनता ने उन्हें जिताया है। इस बार भी उन्हें जीत का आशीर्वाद मिल रहा है।
बता दें कि रामनिवास रावत 8187 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 37 हजार 812 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की बात करें तो मुकेश मल्होत्रा 29 हजार 625 वोट से पीछे चल रहे हैं।