धार। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे आज मध्य प्रदेश के मांडू पहुंचेंगे। वह सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से यहां आएंगे। इसके बाद वे मांडू के जहाज महल की गौरव गाथा और इतिहास से रूबरू होंगे।
मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी कही जाने वाली मांडू में आज यानी शनिवार को श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे आएंगे। उनके इस दौरे के लिए जिला प्रशासन ने प्रोटोकॉल के तहत सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। जानकारी के अनुसार वे सुबह 10 बजे हैलिकॉप्टर से मांडू पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां के जहाज महल की गौरव गाथा के बारे में जानेंगे।
बताया जा रहा है कि, दोपहर के लंच के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मांडू के जहाज महल परिसर में श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर अधिकारियों ने महल का दौरा कर यहां की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए। साथ ही यहां गाइड के साथ उन्हें दिए जाने वाला नाश्ते और खाने की व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने मीटिंग की।
पूर्व राष्ट्रपति का कार्यक्रम
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रम सिंघे सुबह 10 बजे इंदौर से बाय हेलीकॉप्टर मांडू पहुंचेंगे और उसके बाद मांडू के जहाज महल का भ्रमण करेंगे। जहाज महल में 2: 15 पर लंच होगा। इसके बाद 3: 30 पर फिर इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे। आगमन की तैयारी के लिए अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है।
पीथमपुर एसडीएम संदीप गुर्जर संयुक्त कलेक्टर वसीम अहमद भट्ट, नालछा तहसीलदार राहुल गायकवाड, मांडू कोमो लाल सिंह राठौड़ सहित अन्य विभागों के अधिकारी सुबह से ही चाक-चौबंद करते नजर आए।