BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 12:04 pm
BIG NEWS : समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश, कानून-व्यवस्था पर सख्ती,खाद वितरण में ट्रांसपेरेंसी लाएं, गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।


मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति आदर्श होनी चाहिए, इसके लिए कलेक्टर और एसपी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। अगर किसी जिले से गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायतें मिलती हैं, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे उच्चाधिकारी ही क्यों न हों।


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 22,000 थानों की सीमाओं में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। जनकल्याण की दृष्टि से जिलों के पुनर्गठन के लिए राज्य शासन ने आयोग का गठन किया है।


इसमें कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों को आवश्यक सुझाव देने के लिए कहा गया है। आगामी समय में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण और आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने जैसे निर्णय लागू किए जाएंगे। इस दृष्टि से प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


खाद वितरण और कालाबाजारी पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन जिलों से खाद वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें आएंगी, वहां दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।


मुख्यमंत्री ने खाद वितरण केंद्रों में उचित व्यवस्था कर किसानों को खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। खाद की उपलब्धता और वितरण की जानकारी प्रेस नोट और सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करने की बात कही। नैनो यूरिया के उपयोग और ड्रोन से इसके छिड़काव के लिए किसानों को जागरूक करें। कस्टम हायरिंग सेंटरों और कृषि सेवा केंद्रों में ड्रोन उपलब्ध कराएं। नरवाई जलाने पर रोक और ड्रोन तकनीक का उपयोग


नरवाई (पराली) प्रबंधन के लिए सिवनी जिले के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने अन्य जिलों को भी इस मॉडल को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए नरवाई रथ चलाए जाएं और ड्रोन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। ड्रोन से यूरिया छिड़काव से सामग्री की बचत होगी और यह अधिक प्रभावी होगा।


कानून-व्यवस्था पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर और एसपी विशेष ध्यान दें। परीक्षा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण के भी निर्देश दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE