डबरा। मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत से किसान परेशान है। इसी बीच एमपी के डबरा में डीएपी खाद के लिए तीसरे दिन भी किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुई। जिसके बाद अब किसानों ने भितरवार थाने के बाहर जाम लगा दिया। वहीं पुलिस कर्मियों ने किसानों को जाम लगाने पर किसानों पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी है।
प्रदेश में जगह-जगह खाद की किल्लत के कारण किसान अब आक्रोशित हो रहे हैं। इसी बीच शनिवार को डबरा के 100 से अधिक किसानों ने भितरवार थाने का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही जाम लगा दिया। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने किसानों को पहले समझाने की कोशिश की, पर जब किसान नहीं माने तो एफआईआर दर्ज करने की धमकी दे डाली।
बतादें कि, डबरा विधानसभा क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्लत देखी जा रही है। बीते दो दिनों से किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। तीसरे दिन भी जब उन्हें खाद नहीं मिली तो उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।