देवास। प्रदेश सरकार हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गाे के लिए योजनाएं संचालित कर योजनाओं का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन कर योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिया जा रहा है। जिसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निरूशक्त पेंशन योजना में 02 हजार 462 हितग्राहियों 14 लाख 77 हजार 200 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 42 हजार 954 हितग्राहियों को 02 करोड़ 57 लाख 72 हजार 400 रूपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 16 हजार 061 हितग्राहियों को 96 लाख 36 हजार 600 रूपये, कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 889 हितग्राहियों को 05 लाख 33 हजार 400 रूपये, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना में 01 हजार 908 हितग्राहियों को 11 लाख 44 हजार 800 रूपये, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना में 51 हितग्राहियों को 30 हजार 600 रूपये, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 29 हजार 488 हितग्राहियों को 01 करोड़ 76 लाख 92 हजार 800 रूपये, मंदबुद्धि/बहुविकलांग आर्थिक सहायता योजना में 01 हजार 669 हितग्राहियों को 10 लाख 01 हजार 400 रूपये, वृद्धाश्रम में निवासरत अंतरूवासियों को पेंशन 23 हितग्राहियों को 13 हजार 800 रूपये, सामाजिक सुरक्षा निरूशक्त पेंशन योजना में 08 हजार 935 हितग्राहियों को 53 लाख 61 हजार रूपये, सामाजिक सुरक्षा परित्यक्ता पेंशन योजना में 707 हितग्राहियों को 04 लाख 24 हजार 200 रूपये, सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना में 01 हजार 810 हितग्राहियों को 10 लाख 86 हजार रूपये की राशि वितरित की गई है। इस प्रकार देवास जिले में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन योजनाओं में 01 लाख 06 हजार 957 हितग्राहियों को 06 करोड़ 41 लाख 74 हजार 200 रूपये की राशि वितरित की गई।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 154 हितग्राहियों का लाभांवित कर 30 लाख 80 हजार रूपये, मुख्यमंत्री निरूशक्त विवाह योजना में 27 हितग्राहियों को 45 लाख रूपये, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना में 05 हितग्राहियों को 10 लाख रूपये, मुख्यमंत्री सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना में 02 हितग्राहियों को 40 हजार रूपये, कृत्रिम अंग उपकरण में 37 हितग्राहियों को 01 लाख 04 हजार रूपये की राशि वितरित की गई।