BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 1:38 pm
KHABAR : प्रभारी अधिकारी/विशेष न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैंक के पदाधिकारियों के साथ प्रीसीटिंग बैठक का आयोजन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार अनुमोदित कैलेण्डर अनुसार वर्ष-2024 की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर-2024 को किया जाना है। लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष जिविसेप्रा झाबुआ एवं प्रधान जिला न्यायाधीश विधि सक्सेना के संरक्षण में 22 नवंबर-2024 को ए.डी.आर. भवन में लोक अदालत के प्रभारी अधिकारी/विशेष न्यायाधीश विवेक सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में बैंक के पदाधिकारियों के साथ प्रीसीटिंग बैठक का आयोजन किया गया। 
बैठक में विवेक सिंह रघुवंशी ने कहा कि लोक अदालत की अवधारणा का मूल उद्देश्य यह है कि आम जनता को बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान मिल सके। पक्षकारों को जल्द से जल्द सूचना-पत्र की तामीली करवाये तभी हम लोक अदालत को सफल बना सकते है। यह मेरा विश्वास है कि आप सभी का सक्रिय सहयोग लोक अदालत को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उक्त बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी सागर अग्रवाल, एलडीएम अल्ताफ एवं समस्त बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE