BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 1:41 pm
KHABAR : कलेक्टर के आश्रय स्थल के निरीक्षण पश्चात व्यवस्थाओं में सुधार, रात्रि में बस स्टैंड पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबलों का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नगर पालिका झाबुआ स्थित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन अंतर्गत संचालित आश्रय स्थल (रैन बसेरा) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार निरीक्षण के पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी झाबुआ द्वारा नगर पालिका झाबुआ परिसर में संचालित आश्रय स्थल में साफ - सफाई कर बेड शीट बदली गई साथ ही अन्य स्थिति में भी सुधार किया गया। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण की पहल की गई है। जिस के तहत जिले में जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए ठंड से बचाव हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से कंबल का वितरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देशानुसार रात्रि में संयुक्त कलेक्टरअक्षय सिंह मरकाम द्वारा बस स्टैंड पर जरूरत मंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंद व्यक्तियों को आश्रय स्थल में लाया गया। आश्रय स्थल झाबुआ में संपर्क केंद्र स्थापित किया गया है। जिसमें शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। दिन की शिफ्ट में राहुल राणा मो.नं. 9340020842 तथा रात की शिफ्ट में कमल बामनिया मो.नं. 9294880276 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE