रायसेन। मध्य प्रदेश में आज यानी 23 नवंबर को विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे। इसी बीच पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र पटवा ने बुधनी और विजयपुर उपचुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी बुधनी ओर विजयपुर में जीत रही है।
पूर्व मंत्री और विधायक सुरेंद्र पटवा ने मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट में बीजेपी की जीत का दावा किया है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र में भी भाजपा के प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज एतिहासिक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भी भाजपा 9 में से 7 सीटों पर आगे चल रही है। देश मे जहां-जहां भी चुनाव हो रहे हैं भाजपा और एनडीए गठबंधन लगातार आगे बढ़ रहा है।
सुरेंद्र पटवा ने कहा कि 140 करोड़ देशवासी चाहते है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा उनका नेतृत्व करे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जिस तरह देशहित के लिए काम कर रहे हैं, उससे जनता भाजपा को पसंद कर रही है।