खरगोन। देवली सड़क तो बन गई लेकिन गांव के बीच में नाली अधूरी पड़ी है निर्माण नहीं हुआ जिससे गांव का पानी इकट्ठा होकर रोज बहता रहता है सड़क की साइड में बसे लोगों के घरों के सामने बहता है और कई जगह इकट्ठा हो गया है ऐसी स्थिति दो तीन साल से बनी हुई है,जिसके कारण रहवासियों को काफ़ी परेशानियों से रुबरु होना पड़ता है, गांव का गंदा पानी घरों के सामने इकट्ठा होने से बदबू आती रहती है, मच्छर पनपते रहते हैं, रहवासी सचिन, वेरसिंह,कमला बेन, भोला मानकर का कहना है, पूरी नालियां बना दी केवल हमारे घरों के सामने नाली अधूरी छोड़ गए, क्योंकि यहां पर गरीबों की बस्ती है, कोई कहने वाला तो है नहीं, गांव वालों ने कहा,जब काम पुरा नहीं हुआ है तो विभाग के अधिकारियों द्वारा पुर्णता प्रमाण पत्र जारी कैसे किया गया,, ग्राम पंचायत देवली के रोजगार सहायक का कहना है, ग्रामीण सड़क विकास विभाग वालों ने नाली निर्माण कार्य अधुरा छोड़ा है, हम दुसरी तरफ से नाली बनाएंगे उसमें थोड़ी अड़चन है सड़क की लागत आठ करोड़ पैंतालीस लाख रुपए और लम्बाई 16 किलोमीटर है।