BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर.. <<     KHABAR : नारकोटिक्स नियंत्रण के लिए सभी विभाग.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक मिलेगा स्नातक और.. <<     BIG REPORT : पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी, एसपी.. <<     KHABAR : डायरिया पर वार- पीएचई का विशेष अभियान,.. <<     BIG REPORT : राजस्व अमले की त्वरित कार्रवाई से.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान का आगाज, मनासा.. <<     REPORT : 109 ग्राम पंचायतों के सरपंचों की कार्यशाला.. <<     KHABAR : कसरावद में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान.. <<     KHABAR : मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : वैश्विक निविदाओं से हवाई किराया घटाने और.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी.. <<     KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2024, 1:59 pm
KHABAR : रतलाम में खाद्य और औषधि विभाग कि संयुक्त कार्रवाई, दुकानों का निरीक्षण कर अवैध रूप से बिक रहा एसिड जब्त किया, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। कई दुकानों पर बिना लाइसेंस के एसिड, टॉयलेट क्लीनर अवैध तरीके से बिक रहे है। शुक्रवार रात को प्रशासन ने दुकानों पर पहुंच कार्रवाई की। इस दौरान एक दुकान से करीब 25 से अधिक अमानक एसिड और टॉयलेट क्लीनर की बोतल जब्त की गई है।


जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और खाद्य एवं औषधि विभाग ने संयुक्त रूप से शुक्रवार रात को शहर में कार्रवाई की। टीम ने माणक चौक क्षेत्र के भुट्‌टा बाजार में बैरागी ब्रदर्स शॉप का निरीक्षण किया। दुकान पर बिना लाइसेंस के असुरक्षित तरीके से एसिड, टॉयलेट क्लीनर बेचे जाना पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक एसिड और टॉयलेट क्लीनर अमानक स्तर के थे, जो कि गलत तरीके से बेचे जा रहे है।


इस दौरान करीब 25 से अधिक बोतल जब्त की गई है। खाद्य और औषधि विभाग ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, औषधि निरीक्षक अजय ठाकुर, बलराम चौधरी, राजस्व निरीक्षक शुभम तिवारी, पटवारी सत्यनारायण सिसोदिया शामिल रहे।


नायब तहसीलदार ने बताया कि शहर में लगातार अमानक स्तर के एसिड और टॉयलेट क्लीनर बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लगातार की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE