भोपाल। देश के महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया है।
कहा कि- देश को बांटने वालों को महाराष्ट्र की जनता ने जवाब दिया कि एक है तो सेफ है। झारखंड में बीजेपी ने पहले से अच्छा प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी दो राज्य समेत एमपी उपचुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जीत के लिए पीएम मोदी को श्रेय दिया है। महाराष्ट्र जीत पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि- महाराष्ट्र में जबरजस्त जीत का माहौल बना है। पीएम नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा को शुभकामनाएं। मप्र के नेता महाराष्ट्र में जहां जहां गए अधिकांश जगह हम जीते। महाराष्ट्र चुनाव से साफ है कि देश का दिल बीजेपी के साथ है।