देवास। महाराष्ट्र में हुई भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर आज शनिवार को सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यालय पर सांसद सोलंकी सहित कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति पर मोहर लगाई है जिस प्रकार से वह विकास कार्य कर रहे हैं उसको जनता ने चुना है 2047 तक विकसित भारत का जो मोदी जी का सपना है उसे पूरा करने के लिए महाराष्ट्र जनता ने उन पर विश्वास जताया है। इसके साथी यह हिंदुत्व की जीत है बटोगे तो कटोगे का नारा भी महाराष्ट्र की जनता ने समझा है इसके चलते पूर्ण बहुमत मिला है।