भगवानपुरा। ठंड के दिनों में भगवानपुरा के डुडवा फाल्या के रहवासी पानी की समस्या से जूझते हुए नज़र आ रहे हैं वही हम बता दे कि, यहां पर पेयजल टंकी बनने के बावजूद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ,पेयजल टंकी का पानी पिछले दो तीन महीनों से सैकड़ों घरों तक नहीं पहुंचा हैं, इस और पीएचई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ध्यान नहीं हैं, नलजल योजना के तहत पेयजल टंकी बनाई गई हैं,लेकिन इसका लाभ ग्रामीणों को सही ढंग से नहीं मिल पा रहा हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को नदी नालों का मटमेला पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है वहीं ग्राम पंचायत का कहना हैं कि, काम अधूरा होने से पेयजल टंकी हैंडओवर नहीं की गई हैं,पूरा काम होने के बाद ही हैंडओवर करेंगे।