भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक दिन वो आएगा, जब सनातन का विरोध करने वाले देश में ढूंढे नहीं मिलेंगे। सबको सनातन के झंडे के नीचे आना पड़ेगा। जो सनातन के साथ रहेगा वही राज करेगा, वही सेवा करेगा उसी का कल्याण होगा।
मौलाना अब्दुल रिजवी पर बीजेपी विधायक ने हमला करते कहा कि-जो हिंदू में फूट डालते थे वह भी अब पद यात्रा के साथ चलेंगे। मौलाना पहले खुद सुरक्षित रहें फिर बात करें। कहा- पाकिस्तान के टुकड़ों पर फलने वाले, हिंदुस्तान में दंगा करने की साजिश न रचें। देश में सबको पदयात्रा करने की छूट है। मौलाना में दम है तो पैदल यात्रा करें। उन्होंने सवाल उठाया कि मौलाना के पेट में जिन्ना की तरह दर्द क्यों हो रहा है