शाजापुर। जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संपत्ति कर जल कर और स्वच्छता कर की वसूली को पोर्टल के माध्यम से शत प्रतिशत वसूलने के अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य ग्राम पंचायत अपने गांव का काम खुद अपने बजट से करवा सके।
डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर ने बताया कि जिला प्रशासन ने पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत करो (टेक्स) की वसूली को लेकर हमारे द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत में संपत्ति कर जल कर और स्वच्छता कर जिनकी वसूली नहीं हो पाती है उसे शत प्रतिशत बनाने के लिए सभी की पोर्टल पर एंट्री की जाएगी।