BREAKING NEWS
शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 1:57 pm
BIG NEWS : सीमांकन की रिपोर्ट देने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत, पंचायत भवन में 40 हजार रुपए लेकर पैंट की जेब में रखे, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा, पढे़ खबर  

Share On:-

रतलाम। रिश्वत लेते पटवारी को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। पटवारी ने जमीन सीमांकन के बाद पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। तय प्लान के मुताबिक पटवारी को 40 हजार रुपए देते ही गुरुवार दोपहर उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पटवारी ने रिश्वत राशि अपने हाथ में लेकर पैंट की जेब में रखी।


उज्जैन लोकायुक्त की यह कार्रवाई जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गांव पंचेड़ में हुई है। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि पंचेड़ निवासी गोपाल पिता बालमुकुंद उपाध्याय ने शिकायत की थी। भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में राशि मांग फायदा कराने की बात कही। शिकायत के आधार पर प्लान तय कर गुरुवार दोपहर ग्राम पंचायत भवन में रिश्वत लेते पटवारी रमेशचंद्र बैरागी को रंगे हाथों पकड़ा है।


50 हजार रुपए मांगे थे
पटवारी द्वारा रिश्वत के 50 हजार रुपए मांगे गए थे। पहले 40 हजार रुपए देना तय हुआ। 10 हजार बाद में देने को कहा। लोकायुक्त के तय प्लान के बाद फरियादी गोपाल ने पटवारी बैरागी को पंचेड़ के ग्राम पंचायत भवन बुलाया। यहां पर रिश्वत दी। रुपए लेकर पटवारी ने अपनी पेंट की जेब में रख लिए। पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम को इशारा मिलते ही पटवारी को रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया।


लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी रमेश बैरागी के खिलाफ धारा 7 र्भ्ष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018 ) के अधीन केस दर्ज कर लिया है।


टीम में यह रहे शामिल
लोकायुक्त की कार्रवाई पंचायत भवन पंचेड में जारी है। कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान एवं राजेश पाठक, हेड कांस्टेबल हितेश लालावत, कांस्टेबल संदीप कदम, श्याम शर्मा, इसरार खान, कमल पटेल आदि शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE