छिंदवाड़ा। सिवनी में पेंच व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत बाई तट नहर का काम कर रहे सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार के साथ विधायक पर मारपीट करने का आरोप लगा है। इसके चलते आज (गुरुवार) छिंदवाड़ा में भी इसका असर देखा गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने सिर्फ मुख्यालय में रहकर काम करने की बात कहते हुए अधीक्षण यंत्री को ज्ञापन सौंपा।
कहा गया कि सिवनी की घटना के बाद सिंचाई विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी और अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में फील्ड में जाकर काम करना उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
सिंचाई विभाग के अभियंता के साथ हुई थी मारपीट
दरअसल, शिकायत की गई कि नहर निर्माण साईट इंजीनियर एवं विभाग के अभियंता राजेन्द्र डेहरिया के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की गई, साथ ही फोन पर मुख्य अभियंता अशोक डेहरिया के साथ भी गाली गलौज करने के साथ धमकी देने का आरोप है।