देवास। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जिला स्तर की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया,सीएसपी दिषेश अग्रवाल, ग्रामीण एसडीओपी कन्नोद चेतन अडलक,बागली एसडीओपी श्रष्टि भार्गव, सोनकच्छ एसडीओपी दिपा माण्डवे, सहित जिले भर के थाना प्रभारी मोजूद रहे।
समीक्षा बैठक में जिले के क्राइम को लेकर पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी थाना प्रभारी से चर्चा की। क्राइम समीक्षा बैठक को लेकर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया की जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली गई जिसमें जिले के थाना प्रभारी एसडीओपी एडिशनल एसपी भी मौजूद रहे जिसमें अपराधों को लेकर पेंडेंसी को लेकर अपराधियों को लेकर चर्चा की गई वही सभी थाना प्रभारी को निर्देश भी दिए गए हैं छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करे।किसी भी सूचना पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए।आमजन द्वारा की जाने वाली शिकायतो की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाया जाए।