BREAKING NEWS
पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 2:22 pm
KHABAR : खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, पीडीएस का चावल मिला व्यापारी के गोदाम में, 35 क्विंटल चावल जब्त, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई में पीडीएस का चावल व्यापारी के गोदाम में मिला है। गोदाम जिले की पोरसा तहसील क्षेत्र अंतर्गत जोटई रोड पर स्थित है। विभाग ने व्यापारी के गोदाम से 73 बोरियों में भरा 35 क्विंटल चावल ज्बत किया है। जब्त चावल को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दूसरे स्थान पर सुरक्षित रखवाया है। कार्रवाई के लिए खाद्य आपूर्ति नियंत्रक जिला अधिकारी संजीव शर्मा अपने दल के साथ गोदाम पहुंचे थे।


बता दें कि फोर्टीफाइड चावल पर आयरन की कोडिंग होती है। पात्र हितग्राहियों को चावल को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से प्रदान किया जाता है। खाद्यान्न स्टोर कर रहे व्यापारी ने फूड लाइसेंस नहीं दिखा पाया। जिला दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के निर्णय पर व्यापारी पर कार्रवाई होगी। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग जांच में जुटा हुआ है। पीडीएस की कौन सी दुकान से व्यापारी के गोदाम तक पहुंचा फोर्टीफाइड चावल इसकी जांच की जा रही है। गरीबों का चावल बेचने पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर भी कार्रवाई होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE