इंदौर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को गीता भवन चौराहा स्थित प्रतिमा पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव विधायक और विधायक महेंद्र हार्डिया ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मेयर ने आयरन स्क्रैप से बने सांची स्तूप के दक्षिण द्वार की प्रतिकृति का लोकार्पण भी किया गया।
मेयर ने बताया कि नवाचार के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर में स्क्रैप से बनाई गई यह दूसरी प्रतिकृति है। इसके पूर्व पिछले साल आयरन स्क्रैप से विश्राम बाग में राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई गई थी। प्रतिकृति अंबेडकर प्रतिमा के पास लगाई गई है।
पुराने वाहनों के पार्ट्स से बनी है प्रतिकृति
सांची स्तूप के दक्षिण द्वार की प्रतिकृति मेटल शीट, लोहे के पाइप, बाइक की चेन, गियर पार्ट्स, नट बोल्ट, पुराने वाहनों के पार्ट्स, पुरानी व्हील चेयर एवं अन्य आयरन स्क्रैप आदि से बनाई गई है। यह 15 फीट ऊंची, 10 फीट चौड़ी और 1.6 फीट मोटी है।