मनासा। नारायण सेवा परिवार के तत्वावधान व गोमाबाई नेत्रालय नीमच के सहयोग से स्व. संपत बाई व स्व. लीलादेवी सारडा की स्मृति में सारडा परिवार के सौजन्य से विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण ऑपरेशन शिविर कल दिनांक 8 दिसंबर रविवार को शासकीय चिकित्सालय बस स्टैंड रोड मनासा पर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में नेत्र रोगियों की जांच, दवाई व ऑपरेशन के बाद नजर के चश्मे निःशुल्क दिए जाएंगे। नारायण सेवा परिवार व सारडा परिवार ने क्षेत्र के नेत्र रोगियों से उक्त शिविर का लाभ लेने की अपील की है।