भगवानपुरा। बाहुबली क्रिकेट क्लब भगवानपुरा के तत्वाधान में 10 दिवसीय रात्रकालीन क्रिकेट स्पर्धा मैं चार टीमों का फाइनल मैच मंगलवार 3 दिसंबर को समापन हुआ। मुख्य अतिथि चंदरसिंह वास्कले भाजपा जिला मंत्री, जयनारायण गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष, भगवानपुरा सरपंच ज्ञान सिंह डाबर, जनपद अध्यक्ष महेंद्र किराडे, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष पवार, युवा नेता अमित पवार, संतोष सोलंकी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, रुपेश मालवीय, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम पाटीदार, समाजसेवी सचिन सेन, सहित अतिथियों द्वारा मोहना क्रिकेट टीम और कुरैशी 11 क्रिकेट टीम धुलकोट के बीच में फाइनल मैच का शुभारंभ किया।
बाहुबली क्रिकेट क्लब भगवानपुरा द्वारा रात्रकालीन क्रिकेट स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 71000 /- आयोजन कमेटी की ओर से विजेता टीम कुरैशी 11 क्रिकेट क्लब धूलकोट को दिया । वहीं द्वितीय पुरस्कार 31000/- रुपए चंदरसिंह वास्कले भाजपा जिला मंत्री खरगोन द्वारा उपविजेता रही मोहना की क्रिकेट टीम को दिया व तृतीय पुरस्कार 15551 रुपया संतोष बिलोरसिह सिंह सोलंकी जिला पंचायत सदस्य खरगोन द्वारा बाहुबली क्रिकेट टीम भगवानपुरा को मिला।
प्रथम द्वितीय तृतीय तीनों विजेता टीमों को भाजपा युवा नेता वह समाजसेवी अमित पवार की ओर से विश्व कप वाली शील्ड प्रदान की गई, मैन ऑफ द मैच महेश पटेल भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री की ओर से 3100 रुपए पूरे मैच में अत्यधिक रन बनाने वाले विक्की जायसवाल को दिया गया। वही मैन ऑफ द सीरीज आनन्द को द पाटिल मोबाइल गैलरी की ओर से शील्ड प्रदान की गई कार्यक्रम के सूत्रधार - दीपक जामले भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की जायसवाल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ईस्माइल कुरेशी ,द्वारकानाथ घोड़के, विजय खोडे ने बताया दशहरा मैदान हाई स्कूल प्रांगण में होने वाले इस टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले क्रिकेट नियमों के आधार पर किया आयोजन समिति ने बताया इस टूर्नामेंट में सिर्फ 40 टीमों का चयन किया गया था। क्रिकेट स्पर्धा में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश के क्रिकेट सितारा दिलीप बिजूआ ,दिलीप सिंधिया जैसे खिलाड़ियों की टीम ने भी भाग लिया था वही मैच देखने के लिए सैकड़ो दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। खेल मैदान पूरा जगमगा रहा था वही 10 वर्षों बाद होने वाले इस रात्रकालीन टूर्नामेंट को देखने के लिए आसपास के गांव से आए दर्शको में काफी उत्साह दिखा।