BREAKING NEWS
पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना.. <<     KHABAR : चार महीने से पेंशन का इंतजार, नगर परिषद के.. <<     BIG REPORT : नाबालिग से कथित छेड़छाड़ मामले में हिंदू.. <<     NEWS : महेंद्र बंजारा बने तखतगढ़ नगर पालिका के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 5:54 pm
KHABAR : मोक्ष कल्याणक महोत्सव के साथ पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पर्व का समापन, नवनिर्मित दिगम्बर समाज चन्द्र प्रभु मंदिर में भगवान शांति नाथ और पार्श्वनाथ की मूर्तियां प्रतिष्ठित, पढे़ खबर 

Share On:-

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आयोजन दिगम्बर समाज के मात्र 13 घरों के परिवार ने सफलता पूर्वक संपन्न किया। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास तिलक मार्ग पर स्थित नव निर्मित दिगम्बर समाज चन्द्र प्रभु मंदिर में भगवान शांति नाथ और पार्श्वनाथ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। आयोजन मुनि श्री 108 विनम्र सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ, जहां बाल ब्रह्मचारी अशोक भैया और तरुण भैया के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से मूर्तियों की प्रतिष्ठा की गई।


मुनि श्री विनम्र सागर कहा कि मोक्ष कल्याणक महोत्सव जैन धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो उन्हें अपने कर्मों को शुद्ध करने, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने और आत्मज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व भगवान पार्श्वनाथ और भगवान महावीर के योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। जैन समाज में श्रद्धा और समर्पण की भावना को प्रगाढ़ करता है। मोक्ष कल्याणक का महत्व केवल जैन धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मज्ञान और आत्म-निर्वासन के महत्व को सभी धर्मों और संस्कृतियों के अनुयायियों तक पहुंचाता है।


जैन धर्म में मोक्ष को सर्वाेत्तम लक्ष्य माना गया है, जहां व्यक्ति अपने सभी सांसारिक बंधनों से मुक्त हो जाता है और परम शांति को प्राप्त करता है। यह दिवस न केवल जैन समाज के लिए एक धार्मिक अवसर है, बल्कि यह एक प्रेरणा भी है, जिससे लोग अपने जीवन में सत्य, अहिंसा, और संयम का पालन करते हुए आत्मा के कल्याण की दिशा में काम करें।


महोत्सव का समापन भव्य रथयात्रा के साथ हुआ, जो सुबह 12 बजे शुरू हुई। यात्रा में बैंड-बाजों की धुन के साथ महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं, जबकि समाजजन हाथी, घोड़े और रथों पर सवार होकर धर्म ध्वजा के साथ नाचते-झूमते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा चन्द्र प्रभु मंदिर पहुंची, जहां शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा, कलशारोहण और ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE