देवास। शहर कांग्रेस ने बाबा साहब का महा निर्माण दिवस मनाया।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी , पुर्व मंत्री सज्जन वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं उपस्थित कांग्रेस जनो ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बाबा साहब के महा निर्माण दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब ने समता मूलक समाज बनाने की दिशा में काम किया हर जाति ,हर समाज को समान अवसर मिले इसके लिए संविधान में स्थान दिया आज वर्तमान शासक बाबा साहब के नाम का उपयोग कर केवल राजनीतिक लाभ ले रहे है मुझे खुशी है कि आज देश को बांटने वाली ताकतों को भी मेरे बाबा साहब के चरणों में शीश नवाना पड़ा। इसी के साथ कहा कि भाजपाइयों के लिए संविधान एक किताब हो सकती है लेकिन हमारे लिए वह पवित्र ग्रंथ है इस प्रकार जिस प्रकार बाइबल रामायण कुरान गुरु ग्रंथ साहब है। मैं आव्हान करता हूं कि हम सब बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर एकता के साथ देश को मजबूत बनाएं।इस अवसर पर जिला कांग्रेस के सह प्रभारी विनोद सेन ,राजेंद्र मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया व आभार अनिल गोस्वामी ने माना।इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पदाधिकारी उपस्थित थे।