BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 1:05 pm
KHABAR : शहर में परिवहन विभाग, खाद्य विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से वाहनों की चैकिंग, लापरवाह वाहन चालकों के काटे चालान, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह- 2025 मनाया जा रहा है। इसके तहत देवास शहर में परिवहन विभाग, खाद्य विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें देवास शहर के मक्सी बायपास चौराहा पर चेकिंग की गई तथा मार्ग पर संचालित होने वाली यात्री बसों, मैजिक वाहनों तथा अन्य वाहनों के विरूद्ध पीयूसी तथा दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया। चेकिंग कार्यवाही में लगभग 55 वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से 3 टाटा मैजिक वाहन बिना परमिट पाये जाने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया तथा अन्य वाहनों के विरूद्ध पीयूसी एवं अन्य धाराओं में चालानी कार्यवाही कर 30 हजार 500 रुपए शमन शुल्क वसूल किया। चेकिंग कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी जया वसावा, जिला खाद्य अधिकारी शालू वर्मा एवं यातायात प्रभारी पवन बागड़ी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। वाहनों की चेकिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE