BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 1:24 pm
BIG NEWS : पूर्व विधायक के बेटे की दबंगई, भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप, दी जेल भिजवाने की धमकी, शिकायत करने कार्यकर्ता पहुंचे एसपी ऑफिस, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। जिले की भारतीय जनता पार्टी की सियासत में इन दिनों चारों तरफ घमासान मचा हुआ है। इसी कड़ी में खुरई विधानसभा में भी नई भाजपा और पुरानी भाजपा को लेकर खुलकर लड़ाई शुरू हो गई है। पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह और खुरई से ही पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के समर्थकों के बीच चल रही कलह सड़क पर आ गई है। भूपेंद्र सिंह के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक शिकायत करने पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी का आरोप है कि पिछले साल कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे के बेटे यश वर्धन चौबे ने भाजपा के पुराने कार्यकर्ता को फोन पर झूठे मामले में जेल भिजाने की धमकी दी है।


इसी के चलते खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह के भतीजे अशोक सिंह बामोरा और लखन सिंह बामोरा संतोष तिवारी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे थे उनके साथ में विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता भी थे,जहां एसपी कार्यालय परिसर में भूपेंद्र सिंह के नारे भी लगाएं। भूपेंद्र सिंह समर्थित भाजपा कार्यकर्ता संतोष तिवारी ने मीडिया से कहा कि जो लोग दो-तीन दिन पहले कांग्रेस में आए हैं वह भाजपा के मूल कार्यकर्ता को मिटाना चाहते हैं। मैंने फेसबुक पर कुछ वीडियो डाले थे जिसके बाद पूर्व विधायक के बेटे का फोन आया और उन्होंने धमकी दी है। अगर मुझे कुछ हुआ तो इन्हीं लोगों की जवाबदारी होगी। बातचीत का एक ऑडियो भी जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE