BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 1:37 pm
KHABAR : छात्राओं के लिए इन्फोसिस रिक्रूटमेंट पूल ड्राइव आज से, आरजीपीवी के पास ऑनलाइन टेस्ट कराने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं, प्राइवेट कॉलेज में कराने पड़ रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में आज से छात्राओं के लिए इंफोसिस रिक्रूटमेंट पूल ड्राइव होने जा रही है। इस ड्राइव में आरजीपीवी से संबद्ध सभी कॉलेजों के बीटेक, एमई, एमटेक की सभी ब्रांच और एमएसीए की करीब 1400 छात्राओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।


लेकिन, इस रिक्रूटमेंट ड्राइव का पहला राउंड आरजीपीवी परिसर के बजाय इसी से संबद्ध एक प्राइवेट कॉलेज में हो रहा है। विवि से बाहर हो रही इस ड्राइव के स्थान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, आरजीपीवी के पास ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है, जहां एक साथ एक दिन में इतनी संख्या में स्टूडेंट्स का कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट कराया जा सके।


यह स्थिति तब है, जब पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय ने करोड़ों रुपए तकनीकी उपकरणों की खरीदी और सुविधाओं पर खर्च किए हैं। इस ड्राइव में पूरे प्रदेश की छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इन्हें एक निर्धारित चयन प्रक्रिया के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी ऑफर की जाएगी।


इस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में सफल छात्राओं का इंटरव्यू राउंड 10 जनवरी को आरजीपीवी कैंपस में ही होंगे। आरजीपीवी के रजिस्ट्रार डॉ. मोहन सेन का कहना है कि टीपीओ द्वारा ये कार्रवाई कुलपति की मंजूरी लेकर की गई है। कुलसचिव कार्यालय के संज्ञान में यह बात नहीं लाई गई।


पीएचडी एग्जाम भी ऑफलाइन कराना पड़ रहा
आरजीपीवी ने रिक्रूटमेंट ड्राइव को लेकर 12 दिसंबर को ईमेल किया और 18 दिसंबर तक पात्र छात्रों से आवेदन मांगे। वैन्यु के संबंध में 6 जनवरी को छात्राओं को जानकारी दी। विवि को पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम भी ऑफलाइन कराना पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE