BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 2:05 pm
KHABAR : कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नौगांव के सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, पढे़ भरत यादव की खबर   

Share On:-

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नौगांव के सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान नौगांव एसडीएम काजोल सिंह, तहसीलदार रंजना यादव, सीएम राइस उप प्राचार्य कृष्ण गोपाल शुक्ला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सीएम राइज विद्यालय के विभिन्न ब्लॉकों सहित कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही एंट्री लॉबी में चित्रकला, यूनिफॉर्म स्टोर रूम, परीक्षा कक्ष की गुणवत्ता जांची। जिसमें इको के सुधार के लिए कहा। उन्होंने नृत्य कक्ष देखा जिसमें लाइट की कम रोशनी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बेहतर लाइटिंग के निर्देश दिए। इसके अलावा फर्स सहित अन्य जगह पर बेहतर फिनिशिंग कार्य कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्टाफ रूम, फायर सेफ्टी पॉइंट्स, दिव्यागों और बॉयज टॉयलेट, गर्ल्स टॉयलेट के कार्य की भी गुणवत्ता चेक की। इसके साथ ही भोजन हॉल, पेयजल व्यवस्था, फर्नीचर स्टोर रूम, कैफेटेरिया रुम में लगे दरवाजे की गुणवत्ता चेक करते हुए स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि स्कूल हैंडओवर होने से पहले सभी प्रकार के कार्य को देखले ताकि कोई कमी न रह सके। कलेक्टर ने कंप्यूटर लैब, स्टीम लैब, पुस्तकालय रूम, पार्क में प्लांट्स  और मल्टी पर्पस हॉल का निरीक्षण किया। जहां सीलिंग फैन लगाने के निर्देश दिए। तदोपरांत कलेक्टर श्री जैसवाल ने विद्यालय के ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए निर्माणाधीन रनिंग ट्रैक को बेहतर ढंग से तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जहां कम हाइट की बाउंड्री है उसके ऊपर के हिस्से पर जाली लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर विद्यालय के बच्चों से भी रूबरू हुए और कक्षा 7, 9 और 12 के विद्यार्थियों से विद्यालय के बारे में  चर्चा करते हुए करियर के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE