शाजापुर। अखिल भारतीय बलाई महासभा रजि,के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बछेर पूर्व विधायक दूदू जयपुर राजस्थान द्वारा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल सिंदल की अनुशंसा पर महासभा के पूर्व युवा नगर अध्यक्ष,युवा प्रदेश कार्यालय प्रभारी एवं युवा प्रदेश महासचिव रहे अजय सिसोदिया को उनकी कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी,कुशल संगठक एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए महासभा का युवा प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।
अजय सिसोदिया की नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष अनिल सिंदल,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रमेश मालवीय महासचिव अनिल मालवीय महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष सोनू मालवीय,महासचिव संगीता मालवीय मती ऊषा मालवीय युवा प्रदेशाध्यक्ष मुकेश परमार रोहित नवरंग संतोष सांवले एवं समाज के अन्य वरिष्ठजनों व युवा साथियों ने हर्ष व्यक्त किया।