BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 2:34 pm
KHABAR : इंदौर के पतंग बाजार में चाइना डोर पर प्रतिबंध, कलकत्ता, हैदराबाद और गुजरात से आता है पतंग का कागज, 9 महीने तक लगातार चलता है काम, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। पतंग बजार मेवाती मोहल्ला पूरी तरह सजाधजा नजर आया। पुलिस- प्रशासन की चाइना डोर पर प्रतिबंध होने से इस साल युवाओं की रौनक कम नजर आ रही हैं। व्यापारियों को 11-12 जनवरी से बाजार में रौनक लौटने की उम्मीद हैं।


मकर संक्रांति पर घरों की छतों से लेकर मैदानों तक पतंग उड़ाने वाले बच्चे, युवा, नौजवान, बुजुर्ग तक नजर आते हैं। व्यापारी आरिफ हुसैन और सलमा बी के अनुसार पतंग बनाने का त्रिवेणी कागज, कलकत्ता, हैदराबाद, अहमदाबाद, आगरा से इंदौर बुलाया जाता हैं। ये कागज (ताव) आम कागज से मजबूत होता है। पतंग की कमान और कागज उत्तर प्रदेश के तुलसीपुर और कलकत्ता से आते हैं। फिर घर-घर में पतंग का बनाई जाती हैं। एक पतंग को बनाने में देश के बहुत सारे हिस्सों का और बहुत सारे लोगों का योगदान होता हैं।


पतंग 5 से 50 रुपए प्रति नग तक बिक रही हैं। मांजा दिल्ली, पंजाब और गिट्टे जयपुर, बरेली से बनकर आते हैं। फेमस कागज की रामपुरी पतंग उत्तर प्रदेश के रामपुर से बनकर आती है।


काइट मार्केट में चाइना डोर पर सख्ती
हर बार की तरह इस बार भी मार्केट में चाइना डोर पर सख्ती नजर आई। बाजार में 30 से ज्यादा दुकानों पर जगह-जगह पुलिस ने चाइना डोर प्रतिबंधित है...बेचने-खरीदने की सूचना दे... लिखे बोर्ड टांग रखें। ये दिल्ली से बनकर आती है। ये डोर न बिके इसको लेकर लगातार पुलिस की गश्त होती है। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई हैं, जो समय-समय पर बदलती रहती हैं।


16 जनवरी के बाद 3 महीने छुट्टी
व्यापारी सलमा बी ने बताया 16 जनवरी के बाद पतंग व्यापारी और कारीगर फरवरी, मार्च, अप्रैल तक तीन महीने छुट्टी पर चले जाते हैं। फिर वापस से काम शुरू होता है। 9 महीने तक लगातार काम चलता रहता है और पतंगों का स्टॉक किया जाता हैं। व्यापारी खुद चाहते हैं कि चाइना डोर पूरी तरह बंद हो जाए, क्योंकि इसके कारण धाग कोई नहीं खरीदना चाहता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE