भोपाल। लायंस क्लब भोपाल संस्कार की युवा शाखा लियो क्लब भोपाल संस्कृति ने नेहरू नगर, गोमती कॉलोनी में 20 निर्धन व्यक्तियों को कंबल और वस्त्र वितरण किया। इस सेवा कार्य में सोसाइटी के गार्ड, निर्माण स्थल के चौकीदार और श्रमिकों को लाभ हुआ।
क्लब के अध्यक्ष लियो प्रणव गुप्ता, सचिव लियो चिराग राव, लियो मानसी शर्मा, लियो अरिंदम, लियो केतन, लियो सात्विक, लियो पीयूष सहित लायन सुशील कुमार गुप्ता, लायन राकेश शिवहरे, लायन कुसुम शिवहरे, लायन सुषमा कुलश्रेष्ठ, लायन रुपक राव और लायन सुयश कुलश्रेष्ठ ने इस पुण्य कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया।
सेवा कार्य के बाद सभी क्लब सदस्य इंडियन कॉफी हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने लायन विजय अय्यर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने लायन विजय अय्यर को शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।