शाजापुर। अवन्तिपुर बड़ोदिया पुलिस द्वारा अपहर्ता को दस्तयाब कर उल्लेखनीय कार्य में सफलता हासिल की। अपह्रता को सकुशल परिवारजनों के सुपूर्द किया गया।
थाना अव. बड़ोदिया पर दिनांक 23.10.2024 को फरियादी विष्णु प्रसाद पिता देवकरण द्वारा उसकी नाबालिक लड़की के अपहरण की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 235/2024 धारा 137 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बाद पुलिस अधीक्षक महोदय यशपालसिहं राजपूत, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय टीएस बघेल के एवं एसडीओपी महोदय शुजालपुर पिन्टु कुमार बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा अपहर्ता को बायपास चोपाटी चौराहा आष्टा से अपह्रता को दस्तयाब किया गया। अपह्रता द्वारा अपने पारिवारिक कारणों से अपने घर से जाना बताया गया।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अव. बड़ोदिया उनि घनश्याम बैरागी, का.उनि मुकेश सिहं राजपुत, सउनि जगदीश काजले , आर 179 रवि वर्मा,म.आर. 450 वर्षा वर्मा, आर चालक 105 शिवपालसिहं की मुख्य भुमिका रही।