BREAKING NEWS
KHABAR : सूराखेड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से तालाब.. <<     KHABAR : राम मंदिर विवाद के बीच ओंकारेश्वर की.. <<     नाना पटवारी का बड़ा खुलासा, चार साल पहले करता.. <<     रतलाम पुलिस की बड़ी कामयाबी: बिना नंबर की 'थार'.. <<     KHABAR : दो प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग तेज,.. <<     BIG REPORT : दिनभर की गर्मी के बाद मंदसौर में बरसे.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान को लेकर स्वास्थ्य.. <<     REPORT : आरआरसी वसूली में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर.. <<     KHABAR : अवमानना मामले में हाई कोर्ट सख्त, एसीएस,.. <<     KHABAR : एनडीआरएफ ने छात्राओं को सिखाए आपदा से.. <<     KHABAR : बाल सुरक्षा पर फोकस, पॉक्सो एक्ट के.. <<     एकादशी पर बरखेड़ा पंथ से निकली विशाल पैदल.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : रेल मंत्री से मिले रीवा सांसद जनार्दन.. <<     KHABAR : योगिनी एकादशी पर श्री श्याम दरबार में.. <<     गुना पुलिस का महा-एक्शन,धनिया व्यापारी के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 9, 2025, 3:27 pm
KHABAR : गणतंत्र दिवस पर दिखेगी विरासत से विकास की झलक, भोपाल के रातापानी अभ्यारण्य समेत नवाचार योजनाओं पर तैयार होंगी झांकियां, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जो झांकियां तैयार की जाएंगी उसमें विरासत से विकास थीम की झलक दिखाई देगी। मोहन सरकार के निर्देश पर इस तरह की झांकियां तैयार करने का काम संबंधित विभागों ने शुरू कर दिया है। विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विभाग की विरासत से विकास की गाथा वाली झांकी तैयार कराकर समारोह में शामिल कराएंगे।


मोहन सरकार के दूसरे गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार राजधानी के लाल परेड मैदान पर होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न विभागों की नवाचार से जुड़ी योजनाओं की झलक दिखेगी। इसको लेकर मोहन सरकार ने तीन महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। संस्कृति विभाग की देखरेख में तैयार हो रही झांकियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह में विरासत और विकास दोनों की ही झलक दिखाई जाएगी।


नवाचार योजनाओं की झलक दिखेगी
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जो झांकिया सिलेक्ट की जा रही हैं, उनमें विभागों की नवाचार योजनाओं को प्रमुखता से दिखाने पर फोकस किया जा रहा है। इसमें खासतौर पर नारी सशक्तिकरण, स्वरोजगार योजना, रातापानी अभ्यारण्य, गौ संरक्षण और संवर्धन, औद्योगिक निवेश, किसान कल्याण, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक अभ्युदय, पर्यटन विकास के नए आयाम, पर्यावरण के लिए नव जागृति, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान, ऊर्जा के गैर पारंपरिक स्त्रोत समेत शासन की अन्य नीतियों और योजनाओं पर झांकिया तैयार कराई जा रही हैं।


विभागों का प्रेजेंटेशन प्रशासन अकादमी में
अलग-अलग थीम को लेकर तैयार की जा रही झांकियों के मामले में संस्कृति विभाग द्वारा आज प्रशासन अकादमी के महानिदेशक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में विभागों से मिलने वाले झांकी प्रदर्शन से संबंधित प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन और सुझाव लिए गए। सुझावों के आधार पर समारोह में पेश होने वाली झांकी को आकर्षक बनाने का काम किया जाएगा। इसको लेकर 25 अक्टूबर को पहली और 27 दिसम्बर को दूसरे दौर की बैठक हो चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE